By सीमा खान
टैबलेट कंप्यूटर के बाजार में एप्प्ल और सैमसंग जैसे बड़े खिलाड़ियों को टक्कर देने के लिए अब सोनी ने भी अपना नया टैबलेट कंप्यूटर- ‘टेबलेट एस’ पेश कर दिया है। इसके जरिए कंपनी एप्पल के आईपैड 2 और सैमसंग टैब को चुनौती देगी
सोनी टैबलेट एस में डब्ल्यूएक्सजीए टेक्नोलॉजी से लैस, 9.4 इंच का स्क्रीन लगा हुआ है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर इसमें हनीकॉम्ब 3.1 का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें 1 गीगाहर्ट्ज के टैगरा 2 जैसे दमदार प्रोसेसर को लगाया गया है। अन्य फीचर्स की बात की जाए तो इसमें वाई फाई, इन्फ्रा रेड, ब्लूटुथ, डिजिटल कंपास और लाइट सेंसर जैसे एडवांस फीचर को शामिल किया गया है।
ग्राहकों के लिए सोनी का यह टैबलेट 16 जीबी और 32 जीबी की मैमोरी विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। इसका वजन मात्र 598 ग्राम है, यानी यह एप्पल के आईपैड 2 के मुकाबले हल्का है। कंपनी की तरफ से यह दावा भी किया जा रहा है कि एक बार चार्ज करने के बाद इसे 8 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है, यानी इसका बैट्री बैक-अप भी काफी अच्छा है।
लेकिन जानकार सोनी के इस नए प्रोडक्ट को आईपैड 2 के लिए बहुत बड़ी चुनौती की तरह नहीं देख रहे हैं।
सोनी टैबलेट एस की प्री-बुकिंग शुरू की जा चुकी है। इसके 16 जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 500 डॉलर यानी करीब 22500 रुपए रखी गई है। कंपनी की तरफ से सितंबर महीने के मध्य तक इसकी शिपिंग शुरू कर दी जाएगी।
टैबलेट कंप्यूटर के बाजार में एप्प्ल और सैमसंग जैसे बड़े खिलाड़ियों को टक्कर देने के लिए अब सोनी ने भी अपना नया टैबलेट कंप्यूटर- ‘टेबलेट एस’ पेश कर दिया है। इसके जरिए कंपनी एप्पल के आईपैड 2 और सैमसंग टैब को चुनौती देगीसोनी टैबलेट एस में डब्ल्यूएक्सजीए टेक्नोलॉजी से लैस, 9.4 इंच का स्क्रीन लगा हुआ है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर इसमें हनीकॉम्ब 3.1 का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें 1 गीगाहर्ट्ज के टैगरा 2 जैसे दमदार प्रोसेसर को लगाया गया है। अन्य फीचर्स की बात की जाए तो इसमें वाई फाई, इन्फ्रा रेड, ब्लूटुथ, डिजिटल कंपास और लाइट सेंसर जैसे एडवांस फीचर को शामिल किया गया है।
ग्राहकों के लिए सोनी का यह टैबलेट 16 जीबी और 32 जीबी की मैमोरी विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। इसका वजन मात्र 598 ग्राम है, यानी यह एप्पल के आईपैड 2 के मुकाबले हल्का है। कंपनी की तरफ से यह दावा भी किया जा रहा है कि एक बार चार्ज करने के बाद इसे 8 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है, यानी इसका बैट्री बैक-अप भी काफी अच्छा है।
लेकिन जानकार सोनी के इस नए प्रोडक्ट को आईपैड 2 के लिए बहुत बड़ी चुनौती की तरह नहीं देख रहे हैं।
सोनी टैबलेट एस की प्री-बुकिंग शुरू की जा चुकी है। इसके 16 जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 500 डॉलर यानी करीब 22500 रुपए रखी गई है। कंपनी की तरफ से सितंबर महीने के मध्य तक इसकी शिपिंग शुरू कर दी जाएगी।

0 comments:
Post a Comment
अपनी बात जरुर बताये.आप सब का मार्गदशन मेरे लिए जरुरी है.आप सब का शुक्रिया.